Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

तुर्कपट्टी: जनरल स्टोर की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

सुनील नीलम
Jan 21, 2024, 8:32 PM IST • अब तक 55 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी(न्यूज़ अड्डा)।यहाँ के तुर्कपट्टी फाल पर स्थित एक दुकान में बीते शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिसमें लाखों के गर्म व कीमती कपड़े जलकर नष्ट हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार यहाँ से कुबेरस्थान जाने वाले तुर्कपट्टी फाल पर मां फुलपति वस्त्ररालय में आग लगने से भारी नुकसान ग्राम पंचायत जंगल शंकरपुर निवासी दुकानदार मालिक का बलिस्टर मद्धेशियाकी एक कपड़े की दुकान है जिसमें बीते शनिवार की आधी रात को शार्ट सर्किट से आग लग गयी।दुकान से धुवाँ व आग निकलते देख बगल के दुकानदारों ने तत्काल बलिस्टर मद्धेशिया को सूचित किया।अन्य दुकानदारों के सहयोग से धर्मेन्द्र ने ताला तोड़कर जब शटर उठाया तो कपड़े आग की लपटों में जल रहे थे।सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँची लेकिन सभी कपड़े जलकर भस्म हो चुके थे।

Advertisement

इस सम्बन्ध में दुकान मालिक बलिस्टर मद्धेशिया ने बताया कि दुकान में लगभग 15 लाख रुपये के कीमती कपड़े थे जो जलकर खाक हो गये।दुकान चलाने के लिये मैंने बैंक से तीन लाख रुपये ऋण भी लिया था।आगजनी की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुँचकर दुकानदार मालिक बलिस्टर मद्धेशिया से मिले तथा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi