News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: बालिका की संद्धिग्ध परिस्थितियों मे मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 6, 2024  |  8:26 AM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: बालिका की संद्धिग्ध परिस्थितियों मे मौत WhatsApp

तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में बृहस्पतिवार की शाम अपने ननिहाल आई एक बालिका की संद्धिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका की माँ के अनुसार बालिका ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गयी थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के ही विजयपपुर उत्तर पट्टी निवासी काबुल करीम की 16 वर्षीया पुत्री गुलनाज वुधवार को अपने छोटे भाई सैफुल्लाह के साथ तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी अपने मामा आजाद के घर खेती का कार्य कराने आई थी। दरअसल गुलनाज का मामा बाहर कमाने गया है जबकि उसकी मामी भी घर पर नहीं थी। बृहस्पतिवार को उसने दोपहर तक खेती का कार्य कराया और फिर घर के अंदर चली गयी। शाम चार बजे उसके छोटे भाई के चिल्लाने पर जब पड़ोसी उसके घर पहुंचें तो वह कटरैन के घर में पंखे से लटकी मिली। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गांव में बालिका की मौत को लेकर गांव लोगों कई प्रकार की कानाफूसी चल रही है

घटना के बाद पहुंची युवती की माँ शहनाज ने बताया कि बिटिया ने क्यों आत्महत्या की पता नहीं है। इस सम्बंध में एसओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking