Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कुशीनगर: ट्रक की चपेट में आने डाक्टर की मौत दूसरा गम्भीर

सुनील नीलम
Jan 6, 2024, 8:23 AM IST • अब तक 199 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्कपट्टी क्षेत्र के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित छहूँ चैराहे से दो सौ मीटर पूरब  ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे बिहार के मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के राहीउत्तर निवासी भोला सिंह (40)व कपिलेश्वर(30) जो कसया रहकर क्षेत्र के दाँत के चिकित्सकों से आर्डर लेकर कृत्रिम दाँत बनाने का काम करते थे वे इसी काम से तुर्कपट्टी की ओर से आ रहे थे।अभी छहूँ के पास पहुंचे थे कि कसया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार राशन लदी ट्रक की चपेट में आ गए।जिससे बाइक चालक भोला सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि कपिलेश्वर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी तेज थी चालक का हेलमेट चकनाचूर हो गया।जिपंस अमरेश यादव की सूचना पर पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज शव को अपने कब्जे में ले लिया।एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना कारित ट्रक को कब्जे में लिया गया है।चालक फरार हो गया हैं विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi