Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

तुर्कपट्टी: अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई मैजिक गाड़ी

सुनील नीलम
Jan 19, 2024, 5:29 PM IST • अब तक 192 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। शुक्रवार को तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर एक मैजिक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। घटना में चालक को हल्की चोट आई।

जानकारी के मुताबिक कबाड़ लादने वाली मैजिक गाड़ी तुर्कपट्टी की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था कि अचानक जमुआन नहर पुल के आगे गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। गाड़ी का सामने का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। आसपास के ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। संयोग ठीक था कि चालक सुरक्षित था। घटना के दौरान वाहन में या सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था वरना बड़ी घटना हो सकती थी। मौके पर पहुंचे दीवान अरविंद सिंह व संतोष चौहान ने मामले की जानकारी ली। चालक की पहचान सलेमगढ़ निवासी धर्मेंद्र चौहान के रुप में हुई।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi