Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: पार्वती जन्म और कामदेव दहन की कथा से विभोर हुए श्रोता

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jan 19, 2024, 5:30 PM IST • अब तक 50 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • शिव विवाह का रोचक प्रसंग
  • विधायक मोहन वर्मा ने कथा व्यास को किया सम्मानित
  • श्रीराम कथा का दूसरा दिन

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय में , अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चल रहे श्रीराम कथा के दूसरे दिन की कथा में माता पार्वती के जन्म और कामदेव दहन की रोचक कथा को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गये।

कथा व्यास आचार्य रामज्ञान पाण्डेय ने कथा का शुभारंभ प्रजापति दक्ष के यज्ञ में माता सती के पहुंचने और वहां शिव की उपेक्षा से आक्रोशित होकर अपने को योगाग्नि में समाप्त करने की कथा से किया।कहा कि माता सती पर्वतराज हिमालय के पत्नी मैना देवी से जन्म लेती हैं और जगत में पार्वती के रूप में पूजित होती हैं। नारदजी ने बताया कि उनका विवाह शिव से होगा। उधर शिव समाधि में हैं। देवताओं ने जग कल्याण के लिए कामदेव को तैयार किया और

Advertisement

कामदेव जब भगवान शिव की समाधि को भंग करते हैं तो शिव की क्रोधाग्नि में जलकर भस्म हो जाते हैं।
शिव की समाधि टूटने पर देवताओं के विनय पर भगवान शिव विवाह के लिए तैयार हो जाते हैं।शिव विवाह बड़े धूमधाम से सम्पन्न होता है। शिव बारात में भूत बेतालों का प्रसंग रोचक रहा। शिव विवाह की रूचिकर कथा ऐसे सुनाई कि पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान हो गया।

इस दौरान विधानसभा हाटा के भाजपा विधायक मोहन वर्मा ने व्यास जी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, प्रबंधक अग्निवेश मणि मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय, सत्येन्द्र उपाध्याय, रमेश भारद्वाज, यजमान ओमप्रकाश चौरसिया, मोहन पाण्डेय, ब्रजेश मणि, कालिका दूबे, अवधेश कुमार सिंह, श्याम नारायण पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi