News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे तीन युवक, एक गंभीर

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 26, 2024  |  8:08 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे तीन युवक, एक गंभीर WhatsApp

तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बजरिया टोला गांव के समीप मार्ग दुर्घटना में सेवरही थानाक्षेत्र के बरमपुर ग्राम पंचायत निवासी तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही ले गई।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी तीन युवक क्रमश : पिंटू प्रसाद पुत्र सतन प्रसाद, राजभवन पुत्र सुरेंद्र व संजय यादव पुत्र सुरेंद्र यादव सीताराम चौराहा से सोमवार को सायं सात बजे बाजार कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे कि कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर उक्त स्थान पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और घिसटती चली गई। घटना में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। पिंटू के सिर में गंभीर चोट लगी थी जिससे वह बेहोश हो गया। इसी दौरान गश्त कर रहे एसओ अनिल कुमार

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिंह हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह व विजय बहादुर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। ऐंबुलेंस को फोन कर बुलाया और घायलों को अस्पताल भेजवाया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking