News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: एकल पर्चा दाखिल होने से अधिकांश डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन तय 

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 15, 2023  |  10:26 AM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: एकल पर्चा दाखिल होने से अधिकांश डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन तय  WhatsApp
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभाओं में स्थापित साधन सहकारी समितियों के डेलीगेट पद के लिए पर्चा दाखिल हुआ। एकल पर्चा दाखिल होने से अधिकांश डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। कुछ सीटों के लिए अठारह मार्च को मतदान कराया जाएगा। 
कृषिगत ढांचा के मजबूती के लिए न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित साधन सहकारी समितियों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों से डेलीगेट पद के लिए मंगलवार की सुबह चुनाव अधिकारी की देख रेख में पर्चा दाखिला प्रारम्भ हुआ। साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग नम्बर एक महासोंन से डॉ रमेश त्रिपाठी तथा रावतपार से रामरेखा सहित पांच डेलीगेट ने एकल पर्चा दाखिल किया जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। यहां चार पदों पर मतदान होगा।साधन सहकारी समिति बसडीला पांडेय में एकल पर्चा दाखिल होने से आठ डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन तय है जबकि एक पद पर मतदान कराया जाएगा।इसी प्रकार  तुर्कपट्टी स्थित साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग में सोंदिया से चन्द्रदेव राय, देवपोखर से रामप्रीत, छहूँ से दुर्गेश राय सहित सभी नौ डेलीगेट एकल पर्चा दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। महुअवा बुजुर्ग में चुनाव अधिकारी मदन गोपाल गौतम व  महासोंन में चुनाव ड्यूटी में लगे मुरली मनोहर ने बताया कि पर्चा दाखिला शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। अधिकांश प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जहां चुनाव कराने की स्थिति बनी है वहां अठारह मार्च को चुनाव कराया जाएगा।
19 मार्च को होगा अध्यक्ष का चुनाव: डेलीगेट पद के लिए 18 मार्च को चुनाव होगा।19 मार्च को अध्य्क्ष के चुनाव के लिए पर्चा भरा जाएगा और उसी दिन मतदान तथा चुनाव परिणाम भी घोषित भी घोषित कर दिया जाएगा।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking