कुशीनगर। जनपद के आखरी छोर पर स्थित तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर निकट स्थित सुप्रसिद्ध बाबा दोना शुक्ल महराज के दरबार में मुकमी पुलिस और आमजनो के सहयोग से आखंड अष्ट्यम का शुरुवात रविवार को शुरू हुआ।
यहां बताना लाजमी होगा की हर वर्ष सावन माह में बहादुरपुर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास और आमजनो की सहयोग से आखंड अष्ट्याम का आयोजन किया जाता है। जिसमे इकीस कुंवारी कन्याएं की भोजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन भी होता चला आ रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया है। जिसका भव्य भंडारा सोमवार को दोपहर में आयोजित है।
जानकारी हो की अखंड अष्ट्याम में मुख्य यजमान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह और चौकी प्रभारी बहादुरपुर आवनीश कुमार सिंह रहे। जिन्होंने विद्वानों के सानिध्य में बाबा दोना शुक्ल महराज की अभिषेक करते हुए, चांदनी, लगोट, खड़ायू को बाबा दोना शुक्ल महराज को अर्पण किया।
इस मौके पर आम जागरूक लोगो के साथ मीडिया कर्मी, समाजसेवी,बाबा दोना शुक्ल महराज की अनुआई मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम को सफलता दिलाने के लिए आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी सदानंद पटेल,ब्रजेश यादव के साथ सभी बाबा भक्त मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…