कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर में स्नातक प्रथम वर्ष कला वर्ग (बी ए) में प्रवेश हेतु जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश समिति के समक्ष काउंसलिंग कराकर अपना आवेदन अग्रसारित करा लिया है और अपना ऑनलाइन प्रवेश शुल्क (फीस) अबतक जमा नहीं किया है ऐसे अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे दिनांक 29.08.2022, दिन सोमवार तक अपनी फीस अवश्य जमा कर लें।
अन्यथा की स्थिति में शुल्क जमा न किये अभ्यर्थियों को प्रवेश का इच्छुक न मानते हुए उनकी आरक्षित सीट को रिक्त माना जाएगा और उस सीट पर उनके स्थान पर प्रवेश के इच्छुक अन्य अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार करते हुए उन्हें प्रवेश दे दिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि काउंसलिंग कराकर अपनी सीट आरक्षित कर चुके अभ्यर्थियों को फीस जमा करने हेतु उनकी काउंसलिंग तिथि से 4 दिन का समय पहले ही दिया गया था। उक्त जानकारी स्नातक कला वर्ग प्रवेश समिति के संयोजक डॉ गौरव तिवारी ने दी।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…