रामकोला /कुशीनगर । चार दिनों तक चलने वाला छठ का महापर्व शुक्रवार को प्रात:काल उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सम्पन्न हो गया। इस दौरान उत्सव व उत्साह का वातावरण रहा।
आस्था के इस महापर्व के अवसर पर छठ घाटों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।आबादी से छठ घाट तक रोशनी की पूरा प्रबंध किए गए थे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था।
रामकोला नगर अन्तर्गत प्राचीन शिव मंदिर स्थित छठ घाट पोखरा व क्षेत्र के अन्तर्गत चकिया कुसम्हा, मां धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर, अमवा, रगड़गंज नदी ,बसडीला, साहबगंज नदी आदि छठ घाटों पर छठव्रती महिलाओं ने गुरुवार को अस्त होते भगवान सूर्य तथा शुक्रवार को ऊषा सूर्य यानि उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवारिक सुख समृद्धि व पुत्र के दीर्घायु तथा मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। क्षेत्र में छठ पर्व सकुशल संपन्न हो जाय इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी एंव पुलिस छठ घाटों का जायजा लेते रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…