कुशीनगर। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवही में कच्ची के ठिकाने पर दबिश पड़ी जिसमे हजारों लीटर लहन जहाँ नष्ट हुआ वही सौ लीटर कच्ची शराब भी बरामद किया गया है।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में थाना कसया आबकारी, कोतवाली हाटा व थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार, एसएसबी 703/E व जनपद देवरिया की की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम भैसही में छोटी गंडक नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की गयी छापेमारी मे लगभग सौ लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। इस दौरान नदी के किनारे कई ड्रमों में भारी मात्रा में लगभग दस हजार लीटर लहन बरामद हुआ जिसको मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस टीम के पहुचने से पहले ही शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गये। संयुक्त टीम के मौके पर मौजूद रहकर अगल–बगल क्षेत्र मे भ्रमण कर अवैध शराब बनाने वालो के विरुध्द दबिश दी गयी।
कार्यवाही में यह टीम रही शामिल: पियूषाकान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया, सत्येन्द्र प्रताप आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 कुशीनगर, अनिल कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र – 5, अनिल कुमार उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना कसया, आर0के0 सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना हाटा, विवेकानन्द यादव थानाध्यक्ष थाना अहिरौली बाजार, शर्मा सिंह यादव चौकी प्रभारी, एसएसबी 703/E के कमाण्डर राहुल कुमार, जनपद देवरिया की पुलिस फोर्स ।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…