News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: एक और पुलिस अधिकारी हार गए कोरोना से जंग, एटा SP क्राइम राहुल कुमार का कोरोना से निधन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 5, 2021  |  12:17 PM

993 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: एक और पुलिस अधिकारी हार गए कोरोना से जंग, एटा SP क्राइम राहुल कुमार का कोरोना से निधन!

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर अधिकारियों पर जारी है. बरेली के एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी के बाद अब एटा के एसपी क्राइम राहुल कुमार की कोरोना ने जान ले ली. एसपी क्राइम राहुल कुमार कुछ दिनों ही कोरोना संक्रमित हो गए थे और उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा था. तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि एसपी क्राइम राहुल कुमार कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद वह चार दिनों तक होम आइसोलेशन में थे. इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी और उनकी सेहत में सुधार हो रहा था. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.
इससे पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आए बरेली में तैनात एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने सोमवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था. वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे. मूल रूप से गाजियाबाद की शास्त्रीनगर कॉलोनी के निवासी डॉ. प्रशांत ने 12 अप्रैल को ही बरेली में एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया था.
कुछ ही दिन बाद एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए. इसके बाद 19 अप्रैल को प्रशासन ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था. डॉ. प्रशांत के निधन पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking