News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कोरोना को लेकर योगी सरकार ने दिखाई सख्ती, एक मरीज मिला तो 20 घर होंगे सील!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 5, 2021  |  11:28 AM

906 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कोरोना को लेकर योगी सरकार ने दिखाई सख्ती, एक मरीज मिला तो 20 घर होंगे सील!

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) का मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां कोरोना वैक्शीनेशन को बढ़ाया जा रहा है वहीं लोगों को सरकार कोरोना से बचने के लिए जागरूक करती है.वहीं यूपी की योगी सरकार ने कोरोना से बचने के लिए एक बड़ा तरीका खोज निकाला है. सरकार का कहना है कि जहां भी कोरोना के एक मरीज मिलेगा उसके आस-पड़ोस के 20 घरों को कंटोनमेंट जोने घोषित कर दिया जाएगा. इन बीस घरों को सील कर दिया जाएगा. जिससे कि कोरोना आसपास के इलाके में ना फैल सके.

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों को बढ़ती संख्या को देखते हुये सरकार ने कड़े नियम बनाए हैं. शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर तकरीबन 20 मकानों को सील कर दिया जाएगा और उसको कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा. अगर एक से अधिक केस मिलते हैं, तो इस पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा, जहां पर आवागमन पूरे तरीके से बंद कर दिया जाएगा. वहां के लोगों को 14 दिन तक ऐसी स्थिति में रहना पड़ेगा.

अपार्टमेंट्स के लिए ये होंगे नियम

हालांकि बिल्डिंग और अपार्टमेंट्स के लिए कुछ अलग नियम बताए हैं, जिसमें एक मरीज अगर किसी अपार्टमेंट में मिलता है तो उस पूरी मंजिल को बंद कर दिया जाएगा. एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्लॉक ही पूरा सील कर दिया जाएगा. 14 दिनों तक एक भी मरीज ना मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन को समाप्त किया जा सकेगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking