News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कोरोना पर काबू के लिए योगी सरकार ने बढ़ाई सख्ती, सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% स्टाफ बुलाने की इजाजत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2021  |  4:44 PM

838 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कोरोना पर काबू के लिए योगी सरकार ने बढ़ाई सख्ती, सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% स्टाफ बुलाने की इजाजत

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और ऑफिस में 50 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति का आदेश दिया है। योगी सरकार के आदेश के बाद अब ऑफिस में 50 फीसदी लोग ही काम कर सकेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसे किस तरह से लागू किया जाएगा। इस आदेश के अमल के लिए रोटेशन या किसी दूसरी व्यवस्था के तहत यह नियम लागू होगा, अभी तय होना है। राजधानी लखनऊ और वाराणसी समेत प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से योगी सरकार ने यह फैसला लिया है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

बता दें कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों को लेकर पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। राज्य सरकार के एक अधिकारी द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8490 नए मामले सामने आए हैं। महामारी शुरू होने के बाद से सूबे में एक दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले यूपी में 11 सितंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 7,103 कोरोना संक्रमित मिले थे। कोरोना वायरस के 8490 नए मामलों के साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 654404 हो गई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। यह कर्फ्यू 17 अप्रैल तक लागू रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking