News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पराली जलाने पर लेखपाल ने कार्रवाई की दी धमकी, सदमे में किसान की मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2020  |  10:06 AM

936 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पराली जलाने पर लेखपाल ने कार्रवाई की दी धमकी, सदमे में किसान की मौत!

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में खेत में पराली जलाने पर लेखपाल ने किसान को कार्रवाई की धमकी दी। धमकी से सदमे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने...

पुलिस सूत्रों ने आज यहां कहा कि सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव बली गेरावा निवासी किसान प्रदीप सिंह ने गुरुवार को अपने खेत की पराली जला दी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हलका लेखपाल से कर दी। लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने खेत में जल रही पराली की फोटो खींची और वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी किसान प्रदीप सिंह को देते हुए कार्रवाई की बात कही।

प्रदीप सिंह प्रधान सरजू के साथ शुक्रवार को लेखपाल से मिलने तहसील गया था। परिजनों के अनुसार लेखपाल ने प्रदीप सिंह को बताया कि वह कार्रवाई से बचने के लिए खेत की जुताई करा दे। पराली जलाए जाने की जानकारी उप जिलाधिकारी को है। इससे प्रदीप सिंह सहम गया। कार्रवाई के नाम से सहमा प्रदीप घर लौट आया। परिजनों के मुताबिक घर आते ही कुछ समय बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। परिजन आनन-फानन प्रदीप को स्थानीय चिकित्सालय ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking