News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पंचायत चुनाव ड्यूटी में कर्मियों की कोरोना से मौत तो परिवार को 30 लाख की मदद!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 5, 2021  |  11:32 AM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पंचायत चुनाव ड्यूटी में कर्मियों की कोरोना से मौत तो परिवार को 30 लाख की मदद!

पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को कोविड संक्रमण से मौत पर उनके परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पंचायतीराज विभाग ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान असामयिक दुर्घटना जैसे-आतंकवादी हिंसा व असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या, रोड माइंस, बम ब्लास्ट व हथियारों से आक्रमण आदि की दशा में मृत्यु पर कर्मी के परिजनों को 30 लाख की सहायता दी जाती है।
शासन ने इसमें कोविड-19 से मृत्यु को भी जोड़ दिया है। कोविड-19 से मृत्यु पर मुआवजे के लिए एंटीजन/आरटीपीसीआर रिपोर्ट व स्थायी दिव्यांगता के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाणपत्र देना होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी को शर्तों का पालन कराते हुए मुआवजे का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजना होगा। उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण, मतदान व मतगणना की ड्यूटी में कई कार्मिकों की संक्रमणग्रस्त होने से मृत्यु हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking