News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: मानवता शर्मसार! कोरोना के डर से बीमार मां को धूप में सड़क पर छोड़ा, इलाज के दौरान मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2021  |  11:54 AM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मानवता शर्मसार! कोरोना के डर से बीमार मां को धूप में सड़क पर छोड़ा, इलाज के दौरान मौत!

उत्तर प्रदेश | हजार कष्ट झेलकर हमें दुनिया में लाने वाली मां, लाखों मुसीबतों का सामना कर हमें पाल पोसकर बड़ा करने वाली मां का एहसान कोई जिंदगी भर नहीं चुका सकता. लेकिन कहते हैं न, कलियुग में कोई किसी का अपना नहीं होता. इस बात को सच करते हुए कानपुर से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है. यहां कोरोना पॉजिटिव होने के शक में एक शख्स ने अपनी मां को घर से निकाल दिया. महिला की मौत हो गई. आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि यह महिला किसी अनपढ़ या गरीब घर से नहीं आती थी, बल्कि कुछ साल पहले स्वर्ग सिधार चुके लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी थी.

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

उर्सला अस्पताल में कराया गया एडमिट

कानपुर की सड़क पर पड़ी एक बुजुर्ग महिला की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डाक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी महिला को बचाया न जा सका. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला के घर के बारे में पता लगा, फिर जो जानकारी मिली उसे जानकर आपके भी आंसू निकल आएं…

बीमार मां को बेटे ने नहीं दिया सहारा

62 साल की बुजुर्ग महिला राज लक्ष्मी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर्ड श्याम यादव की पत्नी थी. श्याम यादव कुछ साल पहले ही चल बसे थे. इसके बाद से महिला अपने बेटे विशाल के साथ कैंट इलाके में रहती थी. कुछ दिन पहले वह काफी बीमार हो गईं और बुखार भी तेज आने लगा. बेटे विशाल को लगा कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं. ऐसे में उनका इलाज कराने की जगह विशाल अपनी मां को बहन के घर के सामने छोड़ आया.

2 बच्चे होने के बाद भी लाचार थी महिला

ताड़बंगलिया इलाके में रहने वाली महिला की बेटी और दामाद ने उन्हें घर में नहीं लिया. न ही उनका इलाज कराया. लाचार मां मजबूरी में सड़क के किनारे लेट गई. चिलचिलाती धूप में वह घंटों तक सड़क पर पड़ी रही. आसपास के लोगों ने महिला की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मिहला को अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही महिला जिंदगी की जंग हार गई.

बेटे के खिलाफ केस दर्ज

फिलहाल, पुलिस उपायुक्त के आदेश पर मृतक महिला के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात की जा रही है. डीसीपी ईस्ट अनूप कुमार ने जानकारी दी है कि एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग बीमार मां को घर से बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद महिला के सड़क किनारे लेटे होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking