News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अखिलेश ने बताया था ‘बीजेपी का टीका’!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2021  |  2:55 PM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, अखिलेश ने बताया था ‘बीजेपी का टीका’!

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मु़लायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगवा ली. गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था और कहा था कि बीजेपी की वैक्सीन वो नहीं लगवायेंगे.
इसी साल जनवरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं बीजेपी की वैक्‍सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा, हम बीजेपी की वैक्‍सीन नहीं लगवा सकते. अखिलेश के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था.
हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के बाद अखिलेश यादव के सुर बदले और वह सभी लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने की वकालत करने लगे. मई में अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार शीघ्र सभी को फ़्री वैक्सीन देने का ऐलान करे व हवाई बातें छोड़कर बताए कि वैक्सीन लगाने की सरकार के पास क्या ठोस योजना है व किस तारीख़ तक ये काम पूरा होगा.

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking