News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP में बिना लाइसेंस 30 सितंबर तक बेंच सकेंगे हैंड सैनिटाइजर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 25, 2020  |  4:09 AM

1,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP में बिना लाइसेंस 30 सितंबर तक बेंच सकेंगे हैंड सैनिटाइजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना लाइसेंस के 30 सितंबर तक हैंड सैनिटाइजर के खुदरा बिक्री की सुविधा बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत यह अनुमति दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर बुधवार की देर रात यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक हैंड सैनिटाइजर के खुदरा बिक्री के लिए औषधि विक्रय लाइसेंस की अनिवार्यता को 30 सितंबर 2020 तक शिथिल कर दिया गया है। इसके आधार पर मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर, ग्रॉसरीज आदि के माध्यम से उसके खुदरा बिक्री की जा सकेगी। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम में जन सामान्य की सुविधा के लिए यह अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के शिड्यूल में व्यवस्था देकर यह सुविधा दी गई है।

आपके लिए और..- मनरेगा में ‘कागजी मिट्टी’, असल में पानी! हफुआ चतुर्भुज में...

कोविड अस्पतालों में भर्ती हुए रोगियों की जानकारी उनके परिजनों को दें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड अस्पतालों में भर्ती रोगियों के परिजनों से संवाद रखते हुए उन्हें रोगी के स्वास्थ्य की प्रतिदिन जानकारी दी जाए। रोगियों को सुपाच्य भोजन और पीने के लिए गुनगुने पानी दिए जाएं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

एक लाख से अधिक स्क्रीनिंग टीम बनाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि एक लाख से अधिक मेडिकल स्क्रीनिंग टीम जल्द बनाई जाए। कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मेडिकल स्क्रीनिंग का काम काफी महत्वपूर्ण है। इसको ध्यान में रखते हुए टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण देकर सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मेडिकल स्क्रीनिंग टीम को इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जाएं। टीम के सदस्यों के लिए मास्क, ग्लव्स और सेनिटाइजर की व्यवस्था भी की जाए। टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जाएं।

नोडल अफसरों के फीडबैक पर काम करें
उन्होंने कहा कि शासन स्तर से 11 जिलों के नोडल अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ लगातार संवाद रखा जाए। इनके फीडबैक पर जरूरी कदम उठाए जाएं। विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को आवंटित जिले के कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं का नियमित समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्षणरहित कोरोना संक्रमित को कोविड हॉस्पिटल में रखा जाए। ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण किया जाए। अस्वस्थ होने की दशा में इन्हें उपचार के लिए तुरंत कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए। चिकित्साकर्मियों को मेडिकल इंफेक्शन से सुरक्षित रखने के लिए इनके प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखे जाएं। पुलिस व पीएसी कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं।

यह भी दिया निर्देश
– 108, 102, एएलएस व निजी अस्पतालों की एंबुलेंस का उपयोग करें
– सभी एंबुलेंस में आक्सीजन व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध होने चाहिए
– गांवों व शहरी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम निरंतर जारी रखा जाए
– कामगारों, श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम जारी रखी जाए
– कामगारों, श्रमिकों को कर्ज उपलब्ध कराने में एमएसएमई की मदद करें
– 25 करोड़ वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्थान चिह्नित करें
– वृक्षारोपण में सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- मनरेगा में ‘कागजी मिट्टी’, असल में पानी! हफुआ चतुर्भुज में... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking