News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सरकारी में जगह नहीं तो प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होंगे कोरोना मरीज, योगी सरकार उठाएगी पूरा खर्च

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 25, 2021  |  6:31 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सरकारी में जगह नहीं तो प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होंगे कोरोना मरीज, योगी सरकार उठाएगी पूरा खर्च WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोरोना संक्रमितों को राहत देते हुए एक अहम आदेश दिया. उन्होंने सभी अस्पतालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कोई भी अस्पताल किसी मरीज को वापस नहीं लौटाएगा. अगर सरकारी अस्पताल में बेड नहीं है, तो मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और उसके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

कोरोना मैनेजमेंट के लिए गठित टीम-11 को निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि बेड के अभाव में मरीज को इलाज से वंचित नहीं किया जा सकता. ऐसी घटनाओं पर जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने बताया कि बीते तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में साढ़े 14 हजार से ज्यादा बेड बढ़ाए गए हैं. सीएम योगी ने ये भी आदेश दिया कि किसी भी कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार के लिए कोई पैसे ना लिए जाएं.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी अस्पताल जहां कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है, वहां दिन में दो बार अस्पताल में खाली बेड की जानकारी सार्वजनिक की जाए. ये जानकारी जिले के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पोर्टल पर भी अपलोड की जाए. उन्होंने कहा, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित मरीजों को समय से मेडिकल किट हर हाल में उपलब्ध कराई जाए. मेडिकल किट में कम से कम 7 दिन की दवाएं होनी चाहिए.

टीम-11 के साथ मीटिंग में सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है. हर दिन 18 हजार से 20 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन मिल रहे हैं. राज्य की जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन बढ़ाकर 1,60,000 कर दिया है. अगर किसी निजी अस्पताल में रेमडेसिविर की कमी होती है, तो उसे केंद्र सरकार की तरफ से तय कीमतों पर इंजेक्शन दिए जाएंगे.

उन्होंने कहा, ये लहर पिछली लहर की तुलना में 30 गुना ज्यादा घातक है. इसलिए खास सतर्कता बरती जाए. सीएम ने दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी कामगारों को कम से कम 7 दिन क्वारनटीन रहने का आदेश दिया है.

सीएम योगी ने बताया कि यूपी में शनिवार की तुलना में रविवार को ढाई हजार कम संक्रमित मिले हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 35,614 संक्रमित मिले हैं, जबकि इससे एक दिन पहले 38,055 मरीज मिले थे. आज 25,633 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, कल ये संख्या 23,231 थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking