News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से की अपील!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 5, 2021  |  11:13 AM

897 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से की अपील!

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को वैक्सीन लगवाई. उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. उन्होंने कहा कि स्वदेशी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. सभी को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए.

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

जनता से की ये अपील

टीका लगवाने के बाद सीएम योगी ने कहा कि देशवासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं. इसके अलावा देश के उन सभी वैज्ञानिकों का जिन्होंने समय से दो-दो वैक्सीन लॉन्च की उनका अभिनंदन करता हूं. उन सभी हेल्थ वर्कर्स और कोरोना वॉरियर का भी अभिनंदन करता हूं जिन्होंने महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में प्रभावी ढंग से मुकाबला किया और मानवता को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की.

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित

सीएम योगी ने आगे कहा, यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. सभी को पूरे सम्मान के साथ वैक्सीन लगवानी चाहिए. वैक्सीनेशन का कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है. सभी लोग बारी-बारी से वैक्सीन लेंगे तो यह सुरक्षा कवच प्रदान करेगी. सीएम योगी ने कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वैक्सीन लेने के बाद भी सभी जरूरी सावधानियां बरतें.

नया स्ट्रेन लापरवाही का नतीजा

सीएम ने आगे कहा कि लापरवाही के चलते कोरोना का नया स्ट्रेन देखने को मिल रहा है. लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है. मोदी जी ने बार-बार देशवासियों से इस बारे में अपील की है कि हर हाल में वैक्सीन का डोज लगने के बाद भी हम लोगों को सावधानी जरूर बरतनी होगी.UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से की अपील!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking