News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सीएम योगी का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग अब 30 अप्रैल तक बंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 11, 2021  |  1:28 PM

1,477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सीएम योगी का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग अब 30 अप्रैल तक बंद

कोरोना संक्रमण की घातक परिस्थितियों को देखते हुए योगी सरकार ने एक बार फिर से राज्‍य भर के कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षण संस्‍थानों को 30 अप्रैल तक बंद ही रखने का फैसला लिया है. कोरोना के तय प्रोटोकॉल का पालन कर आवश्यकता पड़ने पर ही स्‍टाफ को बुलाए जाने और पहले से तय परीक्षाओं को कराने की छूट सरकार की ओर से दी जा रही है. मगर छात्र-छात्राओं के आने पर पूरी रोक होगी.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

योगी सरकार की ओर से 30 अप्रैल तक सभी कक्षा 1 से 12 तक कोचिंग सेंटर, शिक्षण संस्‍थानों, प्राइवेट, निजी सभी बोर्डो के विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया है. पिछला आदेश 15 अप्रैल तक का था, जिसको अब 15 दिन के लिए और बढ़ाया जा रहा है. शासन में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा चुका है. जिसमें स्‍कूलों और कालेजों को बंद करने के लिए तारीख 30 अप्रैल की गयी है.

शाम तक जारी होगा आदेश

यह आदेश शाम को शासन की ओर से भी जारी कर दिया जाएगा. उच्‍च स्‍तरीय शिक्षण संस्‍थानों को खोलने को लेकर विचार किया जा रहा है मगर सूत्र बताते हैं कि उसमें भी कड़े प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे. प्रैक्टिकल व परीक्षाओं के आयोजन और अन्‍य आवश्‍यक कार्यों को लेकर ही छूट दी जाएगी. शनिवार देर रात जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने राजधानी लखनऊ के विद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों हेतु स्टाफ तथा ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन हेतु अध्यापको के आने की अनुमति दे दी गयी है.जिस बाबत लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोशल मीडिया पर इस बाबत जानकारी दी थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking