News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को भी मिलेगी ऑक्सीजन सिलिंडर, जरूरी होंगे ये कागजात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2021  |  12:26 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को भी मिलेगी ऑक्सीजन सिलिंडर, जरूरी होंगे ये कागजात

उत्तर प्रदेश सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी. ऐसे मरीज जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है या वे जिनकी रिपोर्ट तो नेगेटिव है लेकिन खून की जांच, एक्सरे या सीटी स्कैन में उनमें कोविड के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें किसी डॉक्टर के हस्ताक्षरित पर्चे पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा.
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को इस बारे में सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है. होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराते समय जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे वास्तव में इसकी जरूरत है या नहीं.

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

होम आइसोलेशन वालों को कैसे मिलेगा ऑक्सीजन सिलिंडर?
ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करने के लिए हर जिले में एक या उससे अधिक स्थान डीएम चिन्हित करेंगे. कोरोना संक्रमित मरीजों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी, कोविड रिपोर्ट, डॉक्टर का रिकमेंडेशन और उसके लिए सिलिंडर प्राप्त करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर प्राप्त करने के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा. सिलिंडर का चिन्हीकरण भी कराया जाएगा.

हर दिन ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति का ब्यौरा देना होगा
यूपी के जिलाधिकारियों ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के लिए बीते सोमवार को ऑक्सीजन की कुल मांग 56 मीट्रिक टन बताई थी. सभी जिलाधिकारियों को अपने जिलों में ऑक्सीजन की मांग में वृद्धि या कमी होने व आपूर्ति की सूचना तय प्रारूप पर गृह विभाग में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में प्रतिदिन उपलब्ध करानी होगी.

योगी आदित्यनाथ सरकार खरीद रही 17000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की बेतहाशा बढ़ी मांग से निपटने के लिए राज्य सरकार 17000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को कोविड समर्पित अस्पताल के तौर पर तैयार करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है. अब तक सभी जिलों में 4500 से अधिक कंसंट्रेटर भेजे गए है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking