News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: आजम खान को मिल ही गई राहत, SC से अंतरिम जमानत, जानें कब हो सकते हैं रिहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2022  |  1:28 PM

639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: आजम खान को मिल ही गई राहत, SC से अंतरिम जमानत, जानें कब हो सकते हैं रिहा WhatsApp

समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान की जमानत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी है. आजम खान को 89वें मामले में अंतरिम जमानत मिली है. इससे पहले 88 मामले में उनको जमानत मिल चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए आजम खान को अंतरिम जमानत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है. उनको रेगुलर बेल के लिए निचली अदालत में दो हफ्ते में अर्जी दाखिल करनी होगी. जब तक निचली अदालत जमानत पर कोई फैसला नहीं लेती तब तक आजम खान अंतरिम जमानत पर रिहा रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवाई, जस्टिस एस गोपन्ना की बेंच इस पर जमानत पर फैसला सुनाया है.

आपके लिए और..- बहादुरपुर में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, तीन दिवसीय श्री...

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ एक के बाद एक दर्ज कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट में आजम खान ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी. यूपी सरकार उन्हें आदतन अपराधी बताकर लगातार जमानत का विरोध कर रही है, वहीं आजम के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने कई दलीलें देकर उन्हें जमानत देने की मांग की थी. इसी पर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इससे पहले आज़म खान के वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि आज़म खान दो साल से जेल में हैं, उन्हें अब जमानत दे दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि 80 से अधिक मामलों में आजम खान पिछले 26 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं. वह एक केस में जमानत लेते तो दूसरा केस दायर हो जाता. इसके बाद आजम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खान अब खुली हवा में सांस लेंगे या फिर अभी उन्हें जेल में रहकर जमानत के लिए और इंतजार करना होगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking