मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में अवैध वाहन स्टैंड, अवैध वाहनों के संचालन, अवैध वसूली तथा सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ गुरुवार से 31 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बुधवार को इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा है कि विशेष अभियान के लिए जिला प्रशासन, नगर निकाय, पीडब्लूडी, परिवहन एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीमें गठित की जाएं। ये विशेष टीमें अवैध रूप से संचालित गतिविधियों तथा उसे संचालित करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करेंगी। सड़कों व राजमार्गों पर यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आकस्मिक चेंकिग की जाए।
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…