जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण 12 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय में सम्पन्न कराया जाए। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने समस्त जिलाधिकारी को भेजे इसके आदेश में कहा है कि जनपद में सभी जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान द्वारा एवं इसके बाद चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष पद का परिणाम प्राप्त हो चुका है। इस आदेश के अनुसार नव निर्वाचित सभी सदस्य एवं अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 12 जुलाई को प्रात: 11 बजे सम्पन्न कराया जाएगा। इसी दिन दोपहर में जिला पंचायत की पहली बैठक का भी आयोजन कराया जाएगा। इस बैठक में जिला पंचायत की सभी समितियों के गठन पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। इसके बाद बैठक की सूचना शासन को भेज दी जाए।
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…