News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: खुशखबरी! शिक्षामित्रों-अनुदेशकों और रसोइयों की जल्द बढ़ेगी इतनी सैलरी, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2021  |  10:34 AM

1,443 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: खुशखबरी! शिक्षामित्रों-अनुदेशकों और रसोइयों की जल्द बढ़ेगी इतनी सैलरी, पढ़े पूरी खबर!

यूपी के प्राइमरी स्कूल में ड्यूटी देने वाले 1.5 लाख शिक्षामित्र-अनुदेशकों और रसोइयों के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार जल्द ही इन सबकी सैलेरी बढ़ाने वाली है. जानकारी मिली है कि शिक्षामित्रों का मानदेय हजार रुपये महीना बढ़ाए जाने की संभावना है. वहीं, अनुदेशकों के मानदेय में 500-1000 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है. सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

सैलेरी बढ़ाकर की गई थी 10 हजार
बता दें, यूपी सरकार के प्राइमरी विद्यालयों में 1.59 लाख के आसपास शिक्षामित्र हैं. वहीं, अनुदेशक 30 हजार के करीब हैं. बताया जा रहा है कि अभी शिक्षामित्रों की सैलेरी 10 हजार रुपये है. टीचर्स का समायोजन रद्द होने के बाद उनकी सैलेरी 3 हजार 500 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की गई थी. इसके बाद से वे लगातार ‘वन वर्क, वन सैलेरी’ की मांग कर रहे थे.

इतनी होता है मानदेय
वहीं, अनुदेशकों का वेतन 7000 है, जबकि 3.5 लाख रसोइयों को अभी 1500 रुपये सैलेरी मिलती है. इनमें 1000 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से आते हैं और 500 रुपये राज्य सरकार से.

बढ़ा हुआ मानदेय अक्टूबर से
गौरतलब है कि फाइनेंस डिपार्टमेंट से मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. साथ ही, बजट का भी आवंटन कर दिया गया है. अब सीएम योगी जल्द ही इस बढ़ोतरी की घोषणा करेंगे. अब माना जा रहा है कि बढ़ा हुआ मानदेय अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking