उत्तर प्रदेश। होली पर इस बार कई परिवारों को सरकार मुफ्त सिलेंडर का बड़ा तोहफा दे सकती है. दरअसल, यूपी चुनाव जीतने के बाद अब यूपी सरकार उज्ज्वला योजना के तहत इसी होली में पहला मुफ्त गैस सिलेंडर देने की तैयारी में है. खाद्य व रसद विभाग ने होली पर गैस सिलेंडर देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है.
राज्य में हैं इतने लाभार्थी: प्रदेश में उज्ज्वला योजना के 1.65 करोड़ लाभार्थी हैं. होली पर सिलेंडर देने में सरकार पर 3000 करोड़ का भार आएगा. दरअसल, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीवाली पर नि:शुल्क सिलेंडर देने का ऐलान किया था. अब पहली ही होली पर इसे देने की तैयारी है. खाद्य व रसद विभाग ने सोमवार को अपना प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद वित्त विभाग से बजट जारी किया जाएगा और जिलों में सिलेंडर दिए जाएंगे. उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी भाजपा सरकार ने दिए हैं.
निशुल्क राशन योजना भी बढ़ाई जाएगी: राज्य सरकार निशुल्क राशन योजना को भी बढ़ाने जा रही है. इसके लिए शासन ने खाद्य व रसद विभाग से प्रस्ताव मांग लिया है. इससे पहले सरकार ने दिसम्बर से मार्च तक निशुल्क राशन दे रही है. इसी महीने निशुल्क राशन की व्यवस्था खत्म हो रही है. इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले गेहूं व चावल को निशुल्क दिया जा रहा है वहीं साथ में चना, नमक व तेल भी सरकार दे रही है. चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला योजना के तहत दो सिलेण्डर और मुफ्त राशन देने की योजना को और आगे बढ़ाने का ऐलान किया था.
भाजपा को मिली शानदार जीत: बता दें कि 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने 4 राज्यों में कमाल प्रदर्शन किया है. वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बीजेपी ने फिर से वापसी की है और दोबारा सरकार बनाने जा रही है.
गंभीर आरोप: पिता और दो सगी बहनों के नाबालिग भाइयों पर लगा पीट-पीटकर हत्या…
न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…
कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…
लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…