News Addaa WhatsApp Group Join करें

Night curfew UP: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिसंबर से लागू होगा नाइट कर्फ्यू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2021  |  11:57 AM

2,595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Night curfew UP: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिसंबर से लागू होगा नाइट कर्फ्यू
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने बड़ी घोषणा की है.
  • नए साल के जश्न से पहले शहरों में लौटीं पाबंदियां
  • यूपी में 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्रिसमस और नए साल के मौके पर होने वाले जश्न के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके इसके लिए राज्यों ने तमाम पाबंदियां लागू कर दी हैं. देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी नाइट कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दहशत के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सीएम योगी ने 25 दिसंबर से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है. वहीं, शादी- बारात के आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ सीमित लोगों की अनुमति होगी. इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय टीम-09 को दिशा-निर्देश दे दिए हैं, प्रत्येक दिन रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा.वहीं शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है. आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking