News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, कल भी भारी बरसात का अलर्ट, प्राइमरी से यूनिवर्सिटी तक सब स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2021  |  10:19 PM

931 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, कल भी भारी बरसात का अलर्ट, प्राइमरी से यूनिवर्सिटी तक सब स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने अब परेशानी का सबब खड़ा कर दिया है. मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके बाद अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दो दिनों के लिए प्राइमरी से लेकर यूनिवर्सिटी तक सभी शिक्षण संस्‍थानों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब सभी शिक्षण संस्‍थान सोमवार को खुलेंगे. गौरतलब है कि लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी में बुधवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी लगातार होती रही. ऐसे में पूरे शहर में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है.

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के को देखते हुए सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत कार्यों पर नजर रखने के लिए भी कहा है. इसके साथ ही अगले 02 दिन, 17 व 18 सितम्बर को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने का निर्देश दिया गया है.

नुकसान का आंकलन हो
सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए. इसके साथ ही जल जमाव की स्थिति में पानी को निकालने की प्राथमिकता पर व्यवस्‍था करवाई जाए. सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों के अधिकारी अपने क्षेत्र में बारिश के चलते हुए नुकसान का सही सही आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें.

टूट सकता है रिकॉर्ड
गौरतलब है कि राजधानी में गुरुवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम को 5.30 बजे तक 115 मिलीमीटर बारिश लखनऊ में दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार इस साल 28 जुलाई को इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश हुई थी. उस दौरान 24 घंटे में कुल 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी. इससे पहले 2012 में 24 घंटे के दरम्यान कुल 138 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी.

आज सिर्फ 6 जिलों को छोड़, बाकी में भारी बारिश के आसार
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, जालौन, बरामपुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में 17 सितंबर के लिए भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

कल से तीन दिन तक यहां के लिए चेतावनी जारी
कुशीनगर, महामायानगर, आगरा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, बंदायू, रामपुर, बरेली, खीरी, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking