News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने बनाए सख्त नियम, इन चीजों पर लगाया बैन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2023  |  10:54 AM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने बनाए सख्त नियम, इन चीजों पर लगाया बैन

Kanwar Yatra 2023 : यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी में योगी सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने इस बार कुछ पाबंदियां लगाई हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि कांवड यात्रा में बारह फीट से ऊंची कांवड तथा भाले या त्रिशूल आदि नहीं ले जाने दिया जाएगा। वहीं रास्ते में अश्लील गाना बजाने की भी अनुमति नहीं होगी।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

प्रमुख सचिव ने आपराधिक तत्‍वों पर पैनी नजर रखने के साथ ही कांवड़ यात्रा को प्‍लास्टिक मुक्‍त बनाने का निर्देश दिया। यात्रा के दौरान कांवड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा कांवड़ शिविरों व भंडारे आदि की अनुमति देते समय कांवड़ संघों से जरूरत बातचीत करने की हिदायत दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस बार यूपी को जहां 12 जोन में बांटा गया है, वहीं दूसरी ओर कांवड़ यात्रियों के लिए कुछ बंदिशें भी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और वे सुनिश्चित करें कि यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को इस बाबत निर्देशित कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित की जाने वाली अफवाहों पर नजर रखी जाए और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय व अंतरजनपदीय सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एक स्थान पर होने वाली घटना की जानकारी सभी निकटवर्ती जिलों व प्रदेशों को उपलब्ध हो जाए। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking