News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कोरोना के बढ़ते मामलों पर योगी सरकार का ऐलान, पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकएन्ड लॉक डाउन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2021  |  1:32 PM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कोरोना के बढ़ते मामलों पर योगी सरकार का ऐलान, पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकएन्ड लॉक डाउन

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. अब यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार-दफ़्तर बंद रहेंगे. इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा. इसके साथ ही मास्क न पहनने वालों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगेगा.

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया. प्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी होगी. प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा, पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

वाराणसी में शनिवार और रविवार यानी दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन

वहीं, कोविड-19 बढ़ते मामलों के चलते वाराणसी जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है. दोनों दिन बनारस पूरी तरह से बंद रहेगा. सिर्फ दूध, ब्रेड, फल और सब्जी की ही दुकानों को सुबह 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति मिलेगी. शराब की दुकानें और बार भी दो दिन बंद रहेंगे. धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा.

बिना मास्क दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना!

यूपी सरकार के नए फरमान के मुताबिक, अगर दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे अधिक संक्रमण दर वाले सभी 10 जिलों में व्यवस्था और सुदृढ़ करने और स्थानीय जरूरतों के अनुसार नए कोविड हॉस्पिटल बनाने का आदेश दिया.

प्रयागराज का यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज बनेगा डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए, प्रयागराज में यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में परिवर्तित किया जाए, होम आइसोलेशन के मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए, एम्बुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो.

L-2 और L-3 अस्पतालों की संख्या बढ़ाने का आदेश

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की संख्या बढ़ाई जाए, एल-2 व एल-3 स्तर के अस्पतालों की संख्या में लगातर बढ़ोतरी की जाए, कहीं भी बेड की कमी कतई न हो, अस्पतालों में प्रशिक्षित मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशनों पर रैपिड एन्टीजन टेस्ट हो.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking