News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: जून में फेज वाइज खुल सकता है लॉकडाउन, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू !

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2021  |  4:28 PM

1,464 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जून में फेज वाइज खुल सकता है लॉकडाउन, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू !

उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है। एक जून से राज्य में फेज वाइज लॉकडाउन को खोला जा सकता है, लेकिन वीकेंड और नाइट कर्फ्यू आगे भी जारी रहने की संभावना है। इस पर अगले 24 घंटे में सरकार अंतिम मुहर लगाएगी।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

सूत्रों के मुताबिक, सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जाएगी।

किन गतिविधियों में छूट मिल सकती है?

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद

  • किराना सब्जी व फल की दुकानों को खोला जा सकेगा
  • कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े कामों को शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है
  • 50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों
  • रेस्टोरेंट खोलने को भी मंजूरी मिल सकती है.

इन गतिविधियों पर रोक बरकरार रह सकती है

  • शॉपिंग मॉल
  • फिल्म थिएटर
  • सैलून
  • कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें
  • सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम आदि पर रोक बरकरार रह सकती है.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते यूपी में कोरोना लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था. प्रदेश में 31 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी. वहीं औद्योगिक गतिविधियों को पहले की तरह चालू रखा जाएगा. फिलहाल, यूपी में अब कोरोना काबू में आता दिख रहा है. लगातार देश के सबसे बड़े राज्य में कोरोना के मामले कम होते दिख रहे हैं और मौतें भी अब पहले से कम हो रही हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking