Friday, 27 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27• कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और निजी ITI व पॉलिटेक्निक संस्थानों की लिस्ट 2026-27: जानें कोर्स, ट्रेड और एडमिशन प्रक्रिया
Advertisement

UP: पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया और चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 9, 2021, 12:34 PM IST • अब तक 2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. आज पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर पार्टी घोषणा कर सकती है. पंचायती राज मंत्री व विभागीय प्रमुख सचिव शाम को इसका ऐलान सकते हैं.

हाई कोर्ट ने भी यूपी सरकार को हर हाल 30 अप्रैल से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए हैं. यूपी में बने नए नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों वह जिला पंचायतों के परिसीमन के बाद आज आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

Advertisement

17 मार्च तक पूरा हो जाएगा आरक्षण सूची का काम

हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए हैं कि 17 मार्च तक आरक्षण सूची का काम पूरा कर लें. इसके अलावा 30 अप्रैल तक ग्राम प्रधान पद के चुनाव और 15 मई तक जिला पंचायत चुनाव और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव को पूरा करने के लिए निर्देश भी कोर्ट ने दिए हैं.

एक साथ हो सकते हैं चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने एक साथ ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव कराने की बात कही है. हालांकि, हाईकोर्ट के बाद से आयोग की ओर से कोई ऐसी जानकारी समाने नहीं आई है. आयोग ने कोर्ट में बताया है कि 22 जनवरी को मतदाता सूची तैयार हो गई है. इसके अलावा 28 जनवरी तक परिसीमन का भी कार्य पूरा कर लिया गया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi