समाजवादी पार्टी के संरक्षक मु़लायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगवा ली. गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था और कहा था कि बीजेपी की वैक्सीन वो नहीं लगवायेंगे.
इसी साल जनवरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं, जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा, हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते. अखिलेश के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था.
हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के बाद अखिलेश यादव के सुर बदले और वह सभी लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने की वकालत करने लगे. मई में अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार शीघ्र सभी को फ़्री वैक्सीन देने का ऐलान करे व हवाई बातें छोड़कर बताए कि वैक्सीन लगाने की सरकार के पास क्या ठोस योजना है व किस तारीख़ तक ये काम पूरा होगा.
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर... खड्डा…
यूपी सीमा से सटे बिहार के नौरंगिया एवं धनहा थाने की की टीम द्वारा…
गंभीर आरोप: पिता और दो सगी बहनों के नाबालिग भाइयों पर लगा पीट-पीटकर हत्या…