News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: मोबाइल एप से हुई दोस्ती, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने बेंगलुरु से यूपी आए युवक को परिजनों ने पकड़ा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 14, 2021  |  8:56 AM

1,214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मोबाइल एप से हुई दोस्ती, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने बेंगलुरु से यूपी आए युवक को परिजनों ने पकड़ा! WhatsApp
Responsive image
  • मोबाइल एप से हुई दोस्ती, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने बेंगलुरु से यूपी आए युवक को परिजनों ने पकड़ा
  • गर्लफ्रेंड के लिए लाया टैडीबीयर और चॉकलेट

प्यार वाकई बड़े कमाल की चीज है। इंसान इसके लिए कुछ भी कर जाता है। लोग प्यार के चक्कर में जिला तो दूर दूसरे प्रदेशों में भी चले जाते हैं। कुछ तो प्यार में पड़कर ये भी भूल जाते हैं कि आगे उनका अंजाम क्या होगा। डिजिटल इंडिया के जमाने में दोस्त बनाना भी आसान हो गया है। अक्सर सोशल साइट्स के जरिए लोगों से दोस्ती और फिर प्यार की खबरें सुनने को मिलती हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के लखीमपुर खीरी में सुनने को मिला। मोबाइल एप से हुई एक नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद एक युवक लड़की से एक तरफा प्यार करने लगे। इतना ही नहीं एक दिन युवक उसे गिफ्ट देने के लिए बेंगलुरू से उसके घर लखीमपुर जा पहुंचा। यहां युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और उसके पिटाई कर दी। उसके साथ आया दोस्त मौके से भाग निकला। युवक को पकड़ कर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

यूपी के देवरिया जिले के थाना गौरी बाजार के गांव पखरा निवासी सलमान अंसारी कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एसी मैकैनिक का काम करता है। पुलिस पूछताछ में सलमान ने बताया कि सात महीने पहले उसका लखीमपुर की रहने वाली एक 17 साल की लड़की से एक मोबाइल एप के जरिए दोसती हुई थी। दोनों मैसेज के जरिए एक-दूसरे से बातचीत करते थे। इसी बीच उसने लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। उसने बताया कि वह लड़की से एक तरफा प्यार में पड़ गया था। लड़की से बातचीत के दौरान उसे लगा कि किशोरी भी उससे प्यार करने लगी है। इसके बाद युवक ने लड़की को गिफ्ट देने का प्लान बनाया। वह बेंगलुरु से अपने एक दोस्त के साथ हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचा और फिर बस से लखीमपुर आ गया।

युवक ने पुलिस को बताया वह लखीमपुर आने के बाद पता पूछते हुए गर्लफ्रेंड के घर पहुंच गया। यहां उसने टैडीबीयर, चॉकलेट और मिठाई का डिब्बा देने की कोशिश की। इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। मामला बिगड़ता देख युवक का दोस्त मौके से भाग निकला। लोगों ने युवक को पकड़ कर उसे पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास से 1600 रुपये नकद और 11 जनवरी को यात्रा करने का लखनऊ बेंगलुरु का हवाई टिकट भी मिला है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking