News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सीएम योगी के फर्जी विशेष अधिकारी बनकर करते थे उगाही, STF ने गैंग के सरगना सहित 4 को धार दबोचा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2021  |  6:31 PM

834 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सीएम योगी के फर्जी विशेष अधिकारी बनकर करते थे उगाही, STF ने गैंग के सरगना सहित 4 को धार दबोचा!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी ओएसडी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी सीएम योगी का फर्जी विशेष कार्य अधिकारी बनकर विभिन्न विभागों के अधिकारी के नाम से काल्पनिक जांच प्रकरण की धौंस जमाकर ठगी कर रहे थे.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

2 करोड़ की कर चुके थे ठगी
दरअसल पिछले कुछ दिनों से यूपी के विभिन्न जिलों के अधिकारियों को सीएम योगी का फर्जी विशेष कार्याधिकारी बनकर काल्पनिक जांच की धौंस दिखाकर जबरन धन उगाही की खबरें मिल रही थीं. जिसके बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने ने इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने यह कार्रवाई की है. एसटीएम द्वारा गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य अब तक 2 करोड़ की कर चुके हैं. जिसका खुलासा जांच में हुआ है.

यूपी एसटीएफ प्रमोद कुमार दूबे उर्फ दयाशंकर सिह उर्फ संतोष कुमार उर्फ बलजीत सिंह ,अतुल शर्मा उर्फ मनोज कुमार सिंह,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम कश्यप को गिरफ्तार किया है. गैंग का सरगना अतुल शर्मा न्याय विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर रहा है. इसी तरह के फर्जीवाड़े के चलते उसे बर्खास्त किया गया था. इसने पास से 14 मोबाइल, 22 सिमकार्ड, 6 बैंक एटीएम कार्ड, एक कार, एक बाइक समेत तमाम चीजें बरामद हुई.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking