News Addaa WhatsApp Group Join करें

UPDATE/कुशीनगर: दामोदरी नहर पुल पर हुआ हादसा…नहर में गिरी कार, दो की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 11, 2023  |  1:17 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UPDATE/कुशीनगर: दामोदरी नहर पुल पर हुआ हादसा…नहर में गिरी कार, दो की मौत
  • रामकोला थाना क्षेत्र के दामोदरी नहर पुल पर हुआ हादसा
  • दो युवकों की मौत जबकि एक लापता
  • पुलिस व एसडीआरएफ लापता युवक के खोजबीन में जुटी

खड्डा/कुशीनगर। रामकोला से आ रही एक कार गुरुवार की देर रात दामोदरी नहर पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में सवार चार लोगों में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार एक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस व एसडीआरएफ टीम एक लापता युवक की तलाश कर रही है। पुलिस कार से दो लोगों को शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। मौके पर भीड़ जुटी हुई है। घटना देखकर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पुलिस के मुताबिक कार सवार गुड्डू यादव 28 वर्ष, मनोज यादव 40 वर्ष, भीम सिंह चखनी भुमिहारी पट्टी व सुबोध मणि निवासी बंधवा थाना क्षेत्र रामकोला किसी का कार लेकर गुरुवार को आ रहे थे कि रात्रि 12 बजे के करीब उनकी कार दामोदरी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और सभी कार में फंस गए। कार से किसी तरह कूदकर सुबोध मणि ने अपनी जान बचा ली जबकि गुड्डू यादव व मनोज पानी में डूबे हुए कार में ही रह गए। रात्रि में किसी ने गांव में सूचना दी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शुक्रवार को गुड्डू व मनोज के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। जबकि भीम लापता हो गए हैं। ग्रामीण व एसडीआरएफ टीम नहर में लापता युवक की खोजबीन कर रही है। नहर पर भारी भीड़ जुटी हुई है। वहीं मौत की खबर सुनकर स्वजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking