News Addaa WhatsApp Group

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किया गया उत्थान- योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 5, 2022  |  2:49 PM

663 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किया गया उत्थान- योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति

कुशीनगर । अपना जीवन जीने के लिए आवश्यक कार्यों के साथ हम बड़े परिप्रेक्ष्य में कुछ ऐसा कार्य भी करें जिससे देश में अपनी व्यवस्था विकसित हो सके। कुछ इसी प्रकार का विचार रखते हैं योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति। उनका लक्ष्य है कि लोगों को योग, आयुर्वेद व वैदिक संस्कृति से जुड़ाव हो। वे लोगों को योग सिखाते हैं कि जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता है उसी प्रकार योग के बिना शरीर अधूरा है। योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति जी से योग सीख रहे लोगों का मानना है कि योग करने से मानव इतना व्यापक हो जाता है कि उसे अपना शरीर असीम ऊर्जा से भरा महसूस होता है। इतना ही नहीं, नित्य योग करने से उनके आंतरिक व बाह्य अंग सबल हो जाते हैं और मन शुद्ध रहता है जिससे किसी भी कार्य को करने में सक्षमता और आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

इन्ही सब बातों को बताते हुए और अरुसवा ग्रामसभा लक्ष्मीपूर मिश्र फाजिलनगर विकास खण्ड में महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कई ऐसे विचार तथ्य रखे जिससे महिला समाज अपने अंदर की शक्ति को पहचान कर योग आयुर्वेद नारी सशक्तिकरण अभियान से जुड़कर और सशक्त हो कर आगे बढ़े और अपने जीवन को सुखमय बनाएं। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भाजपा जिला मंत्री सरिता मिश्रा जी ने कहा कि जैसे खीचड़ में कमल खिलकर सभी को भाता है वैसे ही नारी समाज को घर गृहस्थ को देखते हुए इतना शशक्त होना है जिसे समाज में एक नई सन्देश ज्ञापित हो सके जो योग द्वारा सम्भव है।

उनसे प्रशिक्षण लेकर लोगों को मन, बुद्धि, विचार और शरीर को स्वस्थ रखने में खासा लाभ हो रहा है। वे कहते हैं कि बस जरूरत है तो आज से ही संकल्प लेने की, शेष योग के ऊपर छोड़ दें और देखें कि जीवन में कैसे सकारात्मक परिणाम आते हैं।

कार्यक्रम दौरान उपस्थित ॐ फिटनेस योगा गोरखपुर की सहायक कार्यसमिति सदस्य निक्की मद्धेशिया जी, प्रियंका गुप्ता, नजमा बेगम, प्रतिभा गुप्ता, आरती देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी इत्यादि अन्य सभी महिलाये भाग लेकर इस मुहिम से जुड़ने का कार्य किये।

संबंधित खबरें
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरीबाजार मार्ग पर वाइक सवार टेलर के…

शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद
शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद

कुशीनगर । इस संसार में मानव जीवन को परमात्मा ने शाकाहारी बनाया है इसीलिए…

“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”
“कलयुगी बाप बना कातिल: 6 माह के मासूम का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, तीन दिन में हुआ गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान”
“कुशीनगर पुलिस का कमाल: 34 जांबाजों को 1.03 लाख का इनाम, शानदार काम पर एसपी ने किया सम्मान”

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking