News Addaa WhatsApp Group Join करें

उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में आठ अभ्यर्थियों का चयन,दो लड़कियां भी शामिल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 16, 2025  |  7:19 PM

131 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में आठ अभ्यर्थियों का चयन,दो लड़कियां भी शामिल

सुकरौली /कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में जारी कट ऑफ मेरिट के आधार पर सुकरौली विकासखंड के 8 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिसमें दो लड़कियां भी शामिल है। चयनित व्यक्तियों ने सुविधा के अभाव में भी अपना चयन सुनिश्चित कर अपने माता-पिता सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विशाल स्तर पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन माँगा था। जिसमे पचास लाख से अधिक लड़के लड़कियों ने भाग लिया था। जिसमें जारी अंतिम कट ऑफ मेरिट में इस बार गांव के लड़के लड़कियो को भी बड़ी सफलता मिली है।

इसी क्रम मे विकासखंड सुकरौली के आठ बच्चे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयनित हुए हैं। जिन्होंने अपने नजदीकी इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज में शिक्षा पूरी की। जिसमें दो लड़कियां भी शामिल है।

होली के एक दिन पहले आए रिजल्ट में चयनित बच्चों के परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। बच्चों के परिवार द्वारा गांव में मिठाइयां बांटी जा रही है। साथ ही बधाई देने वालो का ताँता लगा हैँ।गौरतलब बात यह है कि इन बच्चों की शिक्षा दीक्षा गांव में ही पूरी हुई। गांव में ही तैयारी करके इन बच्चों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा में अपना मेरिट पक्का किया।चयनित बच्चों मे सूरज शर्मा पुत्र मोहन शर्मातथा मुकेश गोंड ग्राम पिपरा उर्फ तितला, अभिषेक यादव पुत्र रामाश्रय यादव पैकौली लाला,अतुल गोड़ पुत्र राजेश गोड़ अवरवा,सिंधु गोड़ पुत्री रामरक्षा गोड़ कोहरौली रागिनी गोड़ पुत्री रामअवध गोड़ पिपरा हुमेल बृजेश कुमार पुत्र हरी प्रसाद पड़री खास तथा प्रमोद शर्मा पुत्र चन्द्रशेखर शर्मा विशुनपुर उर्फ ठूठी हैँ।

इन चयनित बच्चों मे अतुल गोंड पुत्र राजेश गोंड ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पिताजी एक किसान होते हुए भी पढ़ाई के लिए हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम किया। सुविधाओं का अभाव मे भी माता पिता, दोस्तों और गुरुजनो के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ।चयनित बच्चों ने कहा कि अगर दृढ़ संकल्प कर पढ़ाई की जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है हम लोग का लक्ष्य था कि हम लोग पुलिस में जाएंगे। इसके लिए हम लोग लिखित के साथ शारीरिक दक्षता तक की तैयारी में लगे हुए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking