तुर्कपट्टी/कुशीनगर। वैद्यनाथ धाम मेले में दर्शन के लिए गए पगरा पंडरी निवासी लगभग 60 वर्षीय राजदेव गोंड मेले की भीड़भाड़ में लापता हो गए। उनके साथ गए लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
राजदेव गोंड के लापता होने की सूचना अब तक घर नहीं पहुंची थी। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई, परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी, जो भरत लघु माध्यमिक विद्यालय में रसोईया का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, अपने पति के अचानक गायब हो जाने से बदहवास हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि लापता वृद्ध की खोज के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि परिवार को राहत मिल सके।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…