News Addaa WhatsApp Group Join करें

Varanasi Gyanvapi: ज्ञानवापी परिसर में 31 साल बाद पूजा-अर्चना शुरू, भक्तों को बांटा गया प्रसाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2024  |  10:36 AM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Varanasi Gyanvapi: ज्ञानवापी परिसर में 31 साल बाद पूजा-अर्चना शुरू, भक्तों को बांटा गया प्रसाद

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एक बार फिर से पूजा-अर्चना शुरू हो गई. गुरुवार को 31 साल पर ज्ञानवापी परिसर में भक्तों ने भगवान की आराधना की. बता दें कि वाराणसी की जिला अदालत के आदेश के बाद 1 फरवरी की सुबह ज्ञानवाली के तहखाने में लोगों ने पूजा की. पूजा से पहले ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए. बुधवार यानी 31 जनवरी को वाराणसी की जिला अदालत से हिंदू पक्ष को राहत देते हुए तहखाने में हिंदुओं को पूजा-पाठ करने का अधिकार देने का आदेश दिया. इसके बाद गुरुवार को हिंदुओं को ज्ञानवापी के व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ किया.

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

अदालत ने अपने आदेश में क्या कहा?
बुधवार को वाराणसी की जिला अदालत ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को हिंदू पक्ष और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा नामित एक पुजारी के जरिए ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में पूजा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. इससे पहले 17 जनवरी को जिला अदालत ने जिला मजिस्ट्रेट को रिसीवर नियुक्त करते हुए उन्हें तहखाने को सुरक्षित रखने और इसमें कोई बदलाव न करने का निर्देश दिया था. उसके बाद 24 जनवरी को अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने डीएम को तहखाने का रिसीवर बनाया और उसे अपनी कस्टडी में लेने के संबंध में कार्यवाही को पूरा किया.

क्या बोले जिलाधिकारी
इस मामले में वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मीडिया से बातचीत की. जब जिलाधिकारी से वजूखाने के समक्ष विराजमान नंदी महाराज के सामने लगी बैरीकेडिंग को हटाकर रास्ता खोलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘न्यायालय के आदेश का पालन किया गया है.’ वर्तमान में ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है. वहीं ज्ञानवापी परिसर में पूजा की इजाजत मिलने के बाद वहां मौजूद श्रद्धालु ने कहा, हम कोर्ट के आदेश से बेहद खुश और भावुक हैं. हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking