News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: ‘रंगबाजी’ का VIDEO बना सोशल मीडिया पर सनसनी बनी महिला सिपाही ने दिया इस्तीफा, कहा- प्लीज मुझे ट्रॉल ना करें!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2021  |  10:36 AM

2,132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: ‘रंगबाजी’ का VIDEO बना सोशल मीडिया पर सनसनी बनी महिला सिपाही ने दिया इस्तीफा, कहा- प्लीज मुझे ट्रॉल ना करें!

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करने बाद चर्चाओं में आई महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल एसएसपी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। एसएसपी का कहना है कि महिला आरक्षी से बातचीत की जाएगी। जानकारी में आया है कि वह सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट से आहत हैं। उनके परिजनों को भी बुलाया जाएगा। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

24 अगस्त को महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया था। मूलत: कानपुर निवासी प्रिंयका की एमएम गेट थाने में तैनाती थी। झांसी में ट्रेनिंग के बाद आगरा में उनकी पहली तैनाती है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने का शौक है। उन्होंने एक वीडियो वर्दी में हाथ में रिवाल्वर लेकर बनाया था। वीडियो रंगबाजी को लेकर था। जिसमें बोला गया था कि उत्तर प्रदेश में पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद सीओ कोतवाली अर्चना सिंह की रिपोर्ट पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। यह वीडियो वायरल होने से पहले इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ एक हजार फालोअर्स थे।

वर्तमान में उनके फालोअर्स की संख्या 15400 है। उनका वर्दी वाला वीडियो बहुत वायरल हुआ था। प्रियंका मिश्रा ने एसएसपी मुनिराज जी को अपना इस्तीफा सौंपा है। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि फिलहाल इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। प्रियंका पुलिस परिवार की सदस्य हैं। वजह जानी जाएगी। अभी तक जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। इससे वह आहत हैं। उनके परिजनों को भी बुलाया जाएगा। उनसे बातचीत की जाएगी। जांच कराई जाएगी।

ऐसा लगता है बहुत बड़ा अपराध कर दिया
प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक भावुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के नीचे उन्होंने लिखा है कि आप सबका कहना है कि मैंने अभद्रता की वीडियो में। मुझे उल्टा सीधा बोल रहे हैं। अगर ऐसा लगता है कि मैंने बहुत बड़ा अपराध कर दिया है तो मैं अपनी स्वेच्छा से नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए तैयार हूं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking