News Addaa WhatsApp Group

विधायक ने न्यूज़ अड्डा की खबर का लिया संज्ञान, पुल का एप्रोच विभाग द्वारा नहीं बनाए पर सेतु निगम के प्रवंध निदेशक को लिखा पत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 3, 2025  |  7:58 PM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक ने न्यूज़ अड्डा की खबर का लिया संज्ञान, पुल का एप्रोच विभाग द्वारा नहीं बनाए पर सेतु निगम के प्रवंध निदेशक को लिखा पत्र
  • लोकप्रिय समाचार चैनल “न्यूज अड्डा” ने खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने खबर का लिया संज्ञान 

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के रायपुर भैसहीं गांव के समीप छोटी गण्डक नदी पर बने पुल का एप्रोच एवं सड़क निर्माण नहीं कराए जाने को लेकर “लोकप्रिय न्यूज़ चैनल न्यूज अड्डा” ने जनसरोकार की खबर प्रकाशित किया है। खबर को संज्ञान लेकर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पुल एप्रोच निर्माण में विभागीय लापरवाही बरतने पर प्रवंध निदेशक सेतु निगम को पत्र लिखकर एप्रोच निर्माण कराने एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध तकनीकी कमेटी गठित करने एवं कार्रवाई का जिक्र किया है।

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के रायपुर भैसहीं, देवतहां, सहबजवां सहित कुशीनगर के दर्जनों गांव एवं महराजगंज जिले के रनिहवा मझौवां, मुंडेरी बन्नी ढाला आदि गांवों को जोड़ने के लिए छोटी गण्डक नदी पर रायपुर भैसहीं गांव के समीप करोड़ों की लागत से 7-8 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल का निर्माण कराया गया लेकिन एप्रोच नहीं बनाए जाने से पुल बेमतलब साबित हो रहा है।

लोगों के द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद एवं न्यूज़ अड्डा पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने संज्ञान लेते हुए इसे गम्भीर मामला बताया है और वर्षों से हजारों लोगों के आवागमन को प्रभावित होने पर सेतु निगम के प्रवंध निदेशक (शासन) को पत्र लिखकर एप्रोच निर्माण नहीं कराने में की गई अनियमितता की जांच कर एप्रोच निर्माण कराने एवं तकनीकी कमेटी गठित कर जांच कराकर दोषी अधिकारियों को दण्डित किए जाने को कहा है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking