News Addaa WhatsApp Group

विधायक ने विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के प्रोजेक्ट को सराहा, वैज्ञानिक सोच से हुए प्रभावित

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 19, 2024  |  7:22 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक ने विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों के प्रोजेक्ट को सराहा, वैज्ञानिक सोच से हुए प्रभावित
  • दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी का प्रथम दिन
  • 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, नीरज द्वितीय व पीयूष तृतीय
  • श्रेया मिश्रा, पल्लवी खरवार, शिवानी, सलोनी आदि द्वारा प्रस्तुत आधुनिक कृषि आधारित माडल को मिली सराहना

तुर्कपटी। दुदही विकास खंड के गुरवलिया में स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी के प्रथम दिन छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। खेल में जहां छात्रों ने मेडल जीते वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी वैज्ञानिक सोच को विभिन्न माडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा कहा कि प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने मस्तिष्क का प्रयोग करते हुए अपनी रचनात्मकता, समस्या समाधान कौशल, अभिरुचि व नवाचार को विभिन्न मॉडलों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है। मैं छात्रों के प्रशंसनीय वैज्ञानिक सोच से प्रभावित हूं। उन्होंने बाल खिलाड़ियों के खेल कौशल को भी सराहा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: 6 साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गो...

विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षक प्रेमशीला कुशवाहा, अरविंद मणि त्रिपाठी, रेखा पाठक व प्रेमचंद सिंह के दिग्दर्शन में श्रेया मिश्रा, पल्लवी खरवार, शिवानी, सलोनी आदि का आधुनिक कृषि आधारित माडल व युसुफ, त्रिलोकीनाथ, यश तिवारी आदि द्वारा प्रस्तुत औद्योगिक क्षेत्र में कार्बन शुद्धिकरण से संबंधित प्रोजेक्ट ने वाहवाही बटोरी। इसके अतिरिक्त ज्वालामुखी, जलवायु परिवर्तन, दिन-रात्रि चक्र, सूर्य ग्रहण व प्रभाव व सौर मंडल आधारित माडल भी मौजूद रहे। खेल शिक्षक सुमंत यादव, संतोष पाठक, रंजीत कुशवाहा आदि की देखरेख में हुई खेल प्रतियोगिता में धीमी गति साइकिल रेस में सुधीर यादव प्रथम, अरविंद चौरसिया द्वितीय, 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सत्यम प्रथम, नीरज द्वितीय व पीयूष तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी वर्ग के बिस्किट रेस में नगमा प्रथम, आकृति द्वितीय व आरुषी तृतीय स्थान पर रही। बैलून रेस में घनश्याम संग आबिद प्रथम तथा प्रियाशं संग आरुष द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सातवीं के छात्रों ने आठवीं के छात्रों को पराजित किया। आशुतोष मिश्र मैन आफ दी मैच रहे। इसके पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, महामंत्री नागेंद्र पांडेय, विंध्यवासिनी मिश्र, मंकेश्वर गुप्ता आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य श्रीधर पाठक ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य ईश्वर प्रकाश पाठक ने किया। प्रबंधक आनन्द पाठक ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान शैलेन्द्र पाठक, उपेंद्र पाठक, धनन्जय सिंह सोनू, मृत्युंजय सिंह, हरिकेश कुशवाहा, आशुतोष पाठक, अजय प्रजापति, कृष्ण मुरारी तिवारी, राजेश मिश्र, मुकेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,
अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़,मोतीपाकड़,जगदीशपुर, बरडीहा खुरहुरिया,महुअवा खुर्द, बैरिया,बगरादेउर,पिपरा,विशुनपुरा आदि जगहों पर भीमराव…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking