News Addaa WhatsApp Group

विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है: विनय प्रकाश गौड़

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 2, 2025  |  6:41 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है: विनय प्रकाश गौड़

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघरा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 8 वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़ एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अष्टभुजा सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पूनम एवं खुशबू द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुमकुम, महेश, प्रिया, दिव्या द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों को दी गई। इसी के दौरान कक्षा आठ में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा की विदाई समारोह में विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है।विद्यार्थी अपना लक्ष्य का निर्धारण करके एकाग्रता से आगे बढ़ें, तो ऐसी कोई मंजिल नहीं है।जो प्राप्त नहीं हो सकती है। सहायक अध्यापक धर्म प्रकाश पाठक ने कहा कि विद्यार्थी जीवन वह स्वर्णिम अवसर है जो जीवन में एक बार ही प्राप्त होता है।

और वापस कभी लौटकर नहीं आता। प्राथमिक विद्यालय घोघरा के प्रधानाध्यापक आनन्द प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि विदाई जीवन का वह भावुक क्षण हैं जो दुःखी करता है लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी को विदाई देनी हो तो वह सुख का कारण होता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंतोष शर्मा ने विद्यार्थी जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन का सदुपयोग कर विद्यार्जन में जुट जाएं। कार्यक्रम के पश्चात विधायक के द्वारा कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता,अनुष्का,खुशी,एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नासीम,आदर्श को पुरस्कृत किया गया उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विनि इलायस ने आएं हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार यादव ने किया।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक कृष्ण प्रताप सिंह,दिलीप कुमार, विनिता सिंह,विभा सिंह,आमना खातून सिद्दीकी,शिक्षा मित्र सरोज बाला सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य नौसाद अली,संतोष सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष बोदरवार विचित्र मणि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा,हरि प्रसाद चौधरी मुक्तेश्वर चौबे सहित बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking