News Addaa WhatsApp Group

एक दशक से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे ग्रामीण, नायब तहसीलदार ने कराया समाधान

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 7, 2024  |  5:50 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक दशक से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे ग्रामीण, नायब तहसीलदार ने कराया समाधान
  • पीडब्ल्यूडी की सड़क पर मौजूद पुलिया को पाटने से उत्पन्न हुई समस्या
  • अस्थाई रूप से कराया प्रबंध, स्थाई समाधान के लिए प्रधान को दिया निर्देश

तमकुही। विकास खंड के ग्राम पंचायत अमरवा बुजुर्ग के राजस्व गांव देवरिया वृत व ग्राम पंचायत गगलवा की सीमा पर पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बने पुलिया को विगत एक दशक से बरसात के मौसम में अवरुद्ध कर दिया जाता था। इससे ग्रामीणों को प्रतिवर्ष जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता था व विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। दस दिन पूर्व हुई जोरदार बरसात के चलते जलजमाव से 150 एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी, तीन घरों में पानी घुस गया था व एक व्यक्ति का घर गिर गया था। पुलिया बंद होने के कारण जलनिकास का कोई विकल्प नहीं था। इससे आजिज ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम व एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर मौके पर नायब तहसीलदार को भेजकर समस्या का समाधान कराया।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

ग्रामीण ओमप्रकाश, मंजीत गोंड, नगीना, फूलमती, रामनरेश शर्मा, झुलर देवी, गुड्डी देवी, गिरिजा देवी, रोशन शर्मा, सुरेश गोंड, वंशीधर, रामनाथ, गुड्डू प्रसाद, निर्मला देवी, कान्ति देवी आदि ने शिकायत की थी। डीएम के निर्देश के क्रम में एसडीएम विकास चंद ने नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के नेतृत्व में कानूनगो राणा प्रताप, लेखपाल विजयदेव आदि राजस्वकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा। पुलिस बल के साथ गई राजस्व टीम ने ग्रामीणों की आपसी सहमति के आधार पर अस्थाई जल निकास का प्रबंध कराकर ग्रामीणों को जलभराव से निजात दिलाई।

नायब तहसीलदार ने बताया कि लगभग एक दशक से प्रतिवर्ष वर्षा के सीजन में यह समस्या आती है। अस्थाई से जल निकास का प्रबंध कराया गया है। ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया है कि जल निकास के स्थाई समाधान के लिए पक्की नाली का निर्माण कराएं।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking