News Addaa WhatsApp Group Join करें

वन क्षेत्राधिकारी ने हाटा क्षेत्र में तेंदुआ देखें जाने की अफवाह से सावधान रहने की किया अपील 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 18, 2024  |  5:39 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वन क्षेत्राधिकारी ने हाटा क्षेत्र में तेंदुआ देखें जाने की अफवाह से सावधान रहने की किया अपील 
हाटा/कुशीनगर। हाटा रेंजर अमित श्रीवास्तव ने हाटा क्षेत्र के सभी से अपील किया है कि बहुत से शरारती तत्व जो बाघ व तेंदुआ की पुरानी वीडियो व फोटो वायरल कर के भय का माहौल बना रहे हैं। 
अभी हाल ही मे एक बाघ का वीडियो पिछले पन्द्रह दिन से अलग अलग गांव का बता कर भय फैलाया जा रहा है। जिसको  विधायक मोहन वर्मा  द्वारा भी इसका संज्ञान लेते हुए सदन से ही फोन कर तत्काल जांच के निर्देश दिये गये। जहां जांच मे पाया गया कि यह वीडियो उक्त गांव का नही है और वन कर्मियों के गहन जांच में कहीं कोई बाघ या तेंदुआ के निशान नहीं मिले। अत: सभी लोगों से निवेदन है कि किसी भी फोटो व वीडियो के बैकग्राउंड की पुष्टि अवश्य करें कि वह उस क्षेत्र का है अथवा नही। किसी भी तरह की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि बिना सत्यता की पुष्टि किये फेसबुक व इंस्टाग्राम अथवा ह्वाट्सएप पर जंगली जानवरों की अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking