News Addaa WhatsApp Group Join करें

पड़रौना विधानसभा में सबसे अधिक तो हाटा में सबसे कम हुआ मतदान, जानें कहां कितने प्रतिशत पहुंचा आंकड़ा!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 3, 2022  |  8:06 PM

1,197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पड़रौना विधानसभा में सबसे अधिक तो हाटा में सबसे कम हुआ मतदान, जानें कहां कितने प्रतिशत पहुंचा आंकड़ा!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में 10 जिलों के 57 विधानसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई. गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया और आज हुए चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चला. शाम 5 बजे तक आए मतदान के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 53.31 फीसदी तक मतदान हुआ.

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

कुशीनगर में 5 बजे के आंकड़ों के मुताबिक कुल प्रतिशत 55.00 फीसदी वोट डाले गए, जिसमे

  1. खड्डा- 55.00 फीसदी
  2. पड़रौना- 56.98 फीसदी
  3. तमकुहीराज- 55.00 फीसदी
  4. फाजिलनगर- 55.17 फीसदी
  5. कुशीनगर- 56.50 फीसदी
  6. हाटा- 53.13 फीसदी
  7. रामकोला- 53.20 % फीसदी चुनाव हुआ है.

इन माननीयों की प्रतिष्ठा दांव पर: छठे चरण में गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर है. इसके अलावा कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से पिछली बार भाजपा से चुनाव जीते और करीब पांच वर्ष तक योगी सरकार में श्रम मंत्री रह चुके स्‍वामी प्रसाद मौर्य इस बार कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से सपा के उम्मीदवार हैं जहां उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा से है और तमकुहीराज सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. सभी माननीयों की किस्मत की पेटी आने वाले 10 मार्च को खुलेगा जिसमे पता चलेगा किसको जनता ने क्या आदेश दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking