News Addaa WhatsApp Group Join करें

हमें अपने पुर्वजों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए- विजय दूबें

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Oct 5, 2024  |  4:49 PM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हमें अपने पुर्वजों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए- विजय दूबें

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा जगदीशपुर में विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पाण्डेय के द्वितीय पुण्यतिथि पर मूर्ति अनावरण कंम्बल वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबें ने स्व: जगदीश पाण्डेय के मूर्ति का अनावरण के बाद दीप प्रज्वलित माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान दो सौ से अधिक जरूरतमंदों में कंबल भी वितरण किया।

आपके लिए और..- हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक,...

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि।बाबा जगदीश पाण्डेय शिक्षकों के मसीहा थे। उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों का स्थापना कराकर सैकड़ों लोगों को रोजगार देने का कार्य किया है। हमें अपने पुर्वजों के स्मृति में उनके द्वारा छोड़े गए पदचिन्हों पर चलना चाहिए।स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद पाण्डेय का विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बहुत विकास किया है। प्रबंधक लोकेश पाण्डेय ने कहा कि बाबाजी अपने जीवन में बहुत लोगों का कल्याण किया है। प्राचार्य डॉ०प्रमोद कुमार पाण्डेय ने आएं हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वांचल में शिक्षा के मालवीय कहे जाने वाले शिक्षा के अलख जगाने वाले स्व:जगदीश पाण्डेय जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर मै उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

इस मौके पर निदेशक शिवशरण पाण्डेय प्राचार्य पंडित नन्दलाल पाण्डेय प्राचार्य दुग्धेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय जगदीशपुर,प्रवक्ता रमेश चंन्द्र मिश्रा, डॉ०प्रदीप कुमार मिश्रा, बजरंगबली राय, विवेक कुमार राय, मनोज यादव उदयभान यादव,जोखू शर्मा,सुश्री रानी पाण्डेय,सविता सिंह, श्वेता,लिपिक अखिलेश शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, रजनीश तिवारी, परिचारक अनिल चौरसिया,पलटन सिंह कमलावती आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking